Home अपडेट भाजयुमो पूर्वी मंडल के अध्यक्ष बने नितिन छाबड़ा, पूर्व मंत्री अमर से...

भाजयुमो पूर्वी मंडल के अध्यक्ष बने नितिन छाबड़ा, पूर्व मंत्री अमर से मुलाकात कर जताया आभार

नितिन छाबड़ा, अध्यक्ष भाजयुमो पू्र्व मंडल बिलासपुर।

बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा पूर्वी मण्डल के लिये नितिन छाबड़ा काकू को अध्यक्ष बनाया गया है। अध्यक्ष छाबड़ा ने वरिष्ठ नेताओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल से मुलाकात कर नियुक्ति की अनुशंसा करने के लिये आभार जताया। अग्रवाल ने भी उन्हें बधाई दी।
इस दौरान उपाध्यक्ष विक्रम रजक, अभिषेक प्रभाकर, महामंत्री शैलेष बाजपेयी, मंत्री रूपेश यादव, करण सिंह, कोषाध्यक्ष रवि पियानी, मीडिया प्रभारी सुरजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

NO COMMENTS