Home अपडेट पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 हजार रुपए...

पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 हजार रुपए का किया सहयोग

पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच बिलासपुर की ओर से कोरोना से निपटने के लिए सहयोग।

बिलासपुर। पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में 51 हजार रुपये का सहयोग दिया है।

अध्यक्ष प्रवीण झा एवं उपाध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने आज यह राशि कलेक्टोरेट में संभागायुक्त  भरत लाल बंजारे, कलेक्टर संजय अलंग व  पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल को सौंपी। झा ने इस विपत्ति में सभी से सहयोग की अपील की है।

पाटलिपुत्र के प्रवक्ता रौशन सिंह ने बताया कि पाटलिपुत्र समाज प्राकृतिक आपदा मे सामाजिक सहयोग हमेशा करते आया है। पूर्व में बिहार राज्य का बाढ़ आपदा में भी दो ट्रक खाद्य सामग्री एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने के लिए यहां से भेजा गया था।

NO COMMENTS