Home अपडेट इन नंबरों पर कॉल कर पसंद के पौधे अपने घर बाड़ी तक...

इन नंबरों पर कॉल कर पसंद के पौधे अपने घर बाड़ी तक मंगवाएं, कुछ भी खर्च नहीं होगा

डेमो फोटो।

एसीएस मंडल के आदेश का पालन शुरू, संभाग में चलाया जा रहा है सघन पौधारोपण अभियान

बिलासपुर। पौधारोपण के लिए इच्छुक लोगों तक अब विभाग उनके घर तक पौधे पहुंचायेगा। इसके लिए बिलासपुर वन मंडल ने दो मोबाइल नंबर 7587012010 और 7587012120 जारी किये हैं। नागरिकों से वनमंडल अधिकारी ने अपील की है कि वे नागरिक अपनी पसंद की प्रजाति और पौधों की संख्या की मांग करते हुए इस नंबर पर अपना पता दर्ज करा सकते हैं। वन विभाग बताये गए पते पर पौधों को पहुंचायेगा।

मालूम हो कि पूरे संभाग में सघन पौधारोपण अभियान चलाने के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव आर पी मंडल ने बीते शनिवार की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया था। इसमें वन विभाग के अधिकारियों ने बताया था कि रायपुर जिले में पौधारोपण के लिए लोगों से मांग लेकर उनके घर तक पौधे पहुंचाये जा रहे हैं। यह योजना प्रत्येक जिले में लागू होगी। बिलासपुर में इसकी शुरूआत कर दी गई है।

NO COMMENTS