Home अपडेट स्मार्ट रोड पर शहीद विनोद चौबे की स्मृति में विधायक, महापौर, कमिश्नर,...

स्मार्ट रोड पर शहीद विनोद चौबे की स्मृति में विधायक, महापौर, कमिश्नर, कलेक्टर ने किया पौधारोपण

शहीद विनोद चौबे की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलित देते हुए कांग्रेस नेता।

बिलासपुर। शहीद विनोद चौबे की स्मृति में आज मिट्टी तेल गली स्मार्ट रोड में करीब 250 पौधे रोपे गये। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए।

इन पौधों में 170 नीम के तथा बाकी बहुनिया, अशोक, कदम और टिबुबिया गोल्डन आदि हैं।

विधायक शैलेष पांडेय, रश्मि सिंह, महापौर रामशरण यादव, संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग, पुलिस महानिरीक्षक दीपांशु काबरा, कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर, पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय, नगर निगम सभापति शेख नजीरुद्दीन, पार्षद व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक, सहित अन्य लोगों ने यहां पौधे लगाये। आयुक्त पांडेय ने घोषणा की कि हर वर्ष चौबे की पुण्यतिथि पर नगर निगम पौधारोपण करायेगा। कार्यक्रम स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर निगम की ओर से रखा गया था।

पौधारोपण से पूर्व जनप्रतिनिधियों ने सिविल लाइन्स पर स्थापित शहीद विनोद चौबे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

NO COMMENTS