Home अपडेट गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर प्रभातफेरी की शुरूआत, बुजुर्ग, महिलाएं,...

गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर प्रभातफेरी की शुरूआत, बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे उत्साह से शामिल हुए

श्री गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर शुरू हुई प्रभात फेरी।

बिलासपुर। सिक्खों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव महाराज के 550 वें प्रकाश उत्सव की खुशी में श्री गुरु सिंह सभा दयालबंद बिलासपुर द्वारा प्रभातफेरी बुधवार सुबह से प्रारंभ हुई।

सुबह प्रभातफेरी गुरुद्वारा दयालबंद से प्रारंभ होकर गांधी चौक, आदर्श कॉलोनी, पंजाबी कॉलोनी होते हुए गुरुजस गायन करते हुए गुरुद्वारा पहुंची।

इस दौरान आदर्श कॉलोनी गुरुद्वारा में हेड ग्रंथी मान सिंह वडला ने समस्त मानव जाति के भले के लिये अरदास की। प्रभातफेरी में समाज के बुजुर्गों,  महिलाओं, युवा वर्ग तथा बच्चों ने अपनी उपस्थिति दी। प्रभातफेरी का श्रध्दालुओ ने उत्साह एवं भक्ति के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कई श्रध्दालुओ ने अपने घरों के सामने प्रसाद वितरण किया।

31 अक्टूबर को सुबह 5:15 बजे  प्रभातफेरी  गुरुद्वारा से जगमल चौक, गुरुनानक चौक से वापस गुरुद्वारा पहुंचेगी।

NO COMMENTS