Home अपडेट इनोवेशन के लिए राष्ट्रपति से गुजरात में सम्मानित होंगीं अक्षा, लायंस क्लब...

इनोवेशन के लिए राष्ट्रपति से गुजरात में सम्मानित होंगीं अक्षा, लायंस क्लब ने भी किया सम्मानित

भारत माता इंग्लिश मीडियम स्कूल में लायंस क्लब सदस्य छात्रा अक्षा को सम्मानित करते हुए।

बिलासपुर। भारतमाता इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा अक्षा दयाल को 15 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय नवाचार फाउन्डेशन गांधीनगर गुजरात में उनके द्वारा बनाये गये मॉडल एंटी स्ट्राम अम्ब्रेला के लिए राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया जायेगा।

लायंस क्लब ने इस उपलब्धि के लिए उन्हें शुक्रवार को सम्मानित किया। छात्रा अक्षा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षक डॉ. पानू हलदार और प्रेरणा स्त्रोत काशीनाथ घोरे को दिया। पंजाबी सेवा समिति के सहयोग से छात्रा के लिए फ्लाइट की टिकट लायंस क्लब ने उपलब्ध कराई। इसमें विशेष सहयोग जितेन्द्र सलूजा, प्रीतपाल गंभीर, भूपेन्द्र गांदी, दर्शन छाबड़ा एवं मनजीत अरोरा का रहा। इसके साथ ही इस अवसर पर पूर्व गवर्नर जसपाल सिंह होरा, प्रीतिपाल बाली, रणजीत सिंह खनूजा, एन.के. भंडारी, विमल केडिया, महेश मुरारका, अजीत सिंह टूटेजा, बी.एस. गंभीर, नरेश लिखमानिया, हरजीत छाबड़ा, अरविन्द दीक्षित, श्रीकान्त सहारे, इत्तेफाक सागरी, अरूण शुक्ला, शरद केसरी उपस्थित थे।

NO COMMENTS