Home अपडेट यूपी में रेप की घटनाओं के खिलाफ गांधी जयंती के मौके पर...

यूपी में रेप की घटनाओं के खिलाफ गांधी जयंती के मौके पर कल नागरिकों का विरोध प्रदर्शन

हाथरस यूपी में पीड़िता का अंतिम संस्कार।

बिलासपुर। उत्तप्रदेश के हाथरस, बलरामपुर व आजमगढ़ में हुई बलात्कार की घटनाओं में सरकार, प्रशासन व पुलिस के असंवेदनशील रवैये के ख़िलाफ कल शाम संयुक्त नागरिक मोर्चा और आम आदमी पार्टी की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

मोर्चा की ओर से बताया गया है कि यह प्रदर्शन शाम 5 बजे से 7 बजे तक होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और उनके अधिकारियों का असंवेदनशील रवैया आज हम सबके सामने है, जिसके कारण आज पूरे देश दुनिया मे रोष है। भारत की छवि इस योगी और मोदी सरकार में हर दिन खराब हुई है। जगह-जगह घटना की निंदा हो रही है। इसके चलते बिलासपुर के आम नागरिकों ने इस घटना में आवाज़ उठाने हेतु कल पोस्टर बैनर के साथ विरोध प्रदर्शन करना तय किया है।

आम आदमी पार्टी ने भी घटना के विरोध में कल दो अक्टूबर को अम्बेडकर चौक पर एक विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। यह प्रदर्शन दोपहर एक बजे होगा।

 

NO COMMENTS