Home अपडेट कोरोना काल में चुनौतीपूर्ण भूमिका के लिये रेडियो ब्रॉ़डकास्टर संज्ञा टंडन सम्मानित

कोरोना काल में चुनौतीपूर्ण भूमिका के लिये रेडियो ब्रॉ़डकास्टर संज्ञा टंडन सम्मानित

संज्ञा टंडन, रेडियो ब्राॉडकास्टर बिलासपुर।

दिल्ली में डब्ल्यूजेआई के कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य मंत्री ने देशभर से आये पत्रकारों को किया सम्मानित

नई दिल्ली। केंद्रीय कानून राज्यमंत्री एस.पी बघेल ने वर्किंग प्लेस ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित डिज़िटल मीडिया अवार्ड कार्यक्रम में पत्रकारों की कोरोना काल  में मीडिया की भूमिका को सराहाते हुए कोरोना योद्धा माना। बघेल ने कहा कि कोरोना काल में पत्रकारों  की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही है।

देश और दुनिया डिजिटल हो रही है। ऐसे में डिजिटल मीडिया की भूमिका दिन-प्रतिदिन महत्वपूर्ण  होती जा रही है भारतीय मजदूर संघ की पत्रकार इकाई वर्किंग जॉर्नलिस्ट ऑफ इंडिया ने 25 अगस्त को डिज़िटल मीडिया का चौथा अवार्ड समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर देश की राजधानी दिल्ली में माता सुंदरी कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित एक समारोह में देशभर से आये 98 डिजिटल मीडिया पत्रकारों और 48 रेडियो ब्रॉडकास्टर्स को डिजिटल मीडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया। इनमें बिलासपुर की रेडियो ब्रॉडकास्टर संज्ञा टंडन को भी सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में भारत सरकार में केंद्रीय कानून राज्य मंत्री एस.पी बघेल, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर राजा इक़बाल सिंह, बीजेपी विधायक अभय वर्मा, रेलवे बोर्ड पीएससी चेयरमैन  रमेश चन्द्र रतन, मेजर जनरल रिटायर्ड मेजर जनरल एस. पी सिन्हा,रिटायर्ड मेजर जनरल पी.के सहगल, भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख के अलावा दिल्ली प्रदेश भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष अनीश मिश्रा, दिल्ली प्रदेश के महामंत्री दीपेंद्र चाहर, माता सुंदरी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ हरमीत कौर शामिल हुए।

देश मे पहली बार मृदला घई का मीडिया के लिए लिखा  गीत भी लांच किया गया जिसे अलका  याग्निक और शान ने  स्वर दिया है। इस अवसर पर  दिल्ली एनसीआर की एक मीडिया डायरेक्टरी भी लांच की गई। कार्यक्रम में यूनियन के सदस्यों को इंश्योरेंस कवर भी दिया गया।

 

NO COMMENTS