Home अपडेट रेल मंडल के 19 स्टेशनों में शारीरिक दूरी के साथ टिकटों की...

रेल मंडल के 19 स्टेशनों में शारीरिक दूरी के साथ टिकटों की बिक्री शुरू, शाम 6.30 तक खुलेंगे काउन्टर

बिलासपुर के रेलवे आरक्षण केन्द्र में सामाजिक दूरी के नियम के पालन के साथ टिकटों की बिक्री शुरू।

बिलासपुर।  रेलवे बोर्ड के दिशानिर्देशनुसार स्पेशल गाड़ियों में आरक्षण कराने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु 22 मई  से बिलासपुर, रायगढ़, चाम्पा, कोरबा, शहडोल अनूपपुर, अम्बिकापुर, पेण्ड्रा रोड़, उमरिया, खरसिया, सक्ती, अकलतरा, नैला, ब्रजराजनगर,  बेलपहाड़, उसलापुर, कोतमा, बाराद्वार, मनेन्द्रगढ़ सहित कुल 19 आरक्षण काउंटर खोले गए। सभी काउंटरों में कोविड-19 के प्रोटोकाल के तहत शारीरिक दूरी का पालन करते हुए  कार्य संचालित किए जा रहे हैं। रेलवे द्वारा जून माह में सामान्य यात्रियों के लिए ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा रहा है, जिसके लिए आरक्षण की प्रक्रिया शुरू की गई है। ऑनलाइन आरक्षण की सुविधा भी दी गई है।

 

 आरक्षण कार्यालय खुलने का समय

1, बिलासपुर – 08 बजे से 18.30 बजे तक।

2, उसलापुर – 08 बजे से 18.30 बजे तक।

3, अकलतरा – 08 बजे से 18.30 बजे तक।

4, नैला – 08 बजे से 18.30 बजे तक।

5, चाम्पा – 08 बजे से 18.30 बजे तक।

6, कोरबा – 08 बजे से 18.30 बजे तक।

7, बाराद्वार – 08 बजे से 16 बजे तक।

8, सक्ती – 08 बजे से 16 बजे तक।

9, खरसिया – 08 बजे से 16 बजे तक।

10, रायगढ़ – 08 बजे से 18.30 बजे तक।

11, बेलपहाड़ – 08 बजे से 16 बजे तक।

12, ब्रजराजनगर – 08 बजे से 18.30 बजे तक।

13, पेंड्रारोड – 08 बजे से 16 बजे तक।

14, अनूपपुर – 08 बजे से 16 बजे तक।

15, शहडोल – 08 बजे से 18.30 बजे तक।

16, उमरिया – 08 बजे से 16 बजे तक।

17, कोतमा – 08 बजे से 18.30 बजे तक।

18, मनेन्द्रगढ़ – 08 बजे से 18.30 बजे तक।

19, अम्बिकापुर – 08 बजे से 18.30 बजे तक।

NO COMMENTS