बिलासपुर। श्री सुखमनी साहेब सर्कल द्वारा विशेष तौर पर गुरमत कैम्प ऑनलाइन ग्रुप में आयोजित किया गया है। इसमें देश के अलग-अलग शहरों के 350 से अधिक बच्चे व युवा शामिल हो रहे हैं।

कोरोना वायरस के कारण जारी लॉकडाउन के चलते गुरुद्वारा गुरुसिंग सभा दयालबंद पूर्ण रूप से बंद है। इस स्थिति में कोई भी सामाजिक कार्यक्रम न रखते हुए सुखमनी साहेब सर्कल ने सोशल मीडिया व्हाट्सएप के जरिये सिख बच्चों को गुरुमत से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। हर वर्ष यह क्लास संस्था द्वारा आयोजित की जाती है, जिससे बच्चे अपने इतिहास और पहचान से जुड़ सकें। इस बार यह क्लास ऑनलाइन चल रही है जिसमें करीब 350 बच्चे घर ही वाट्सएप ग्रुप से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। वे इस कैम्प में गुरमत ज्ञान, गुरबानी कंठ, चित्रकला जैसी कई प्रकार की गतिविधियां सीख रहे हैं। कैम्प मे केवल बिलासपुर ही नहीं अपितु बिल्हा, रायपुर, रायगढ़, मुंगेली, नवागढ़, कवर्धा, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, नागपुर, नैनपुर, हैदराबाद, बेमेतरा,सरगांव आदि के तीन साल से लेकर 35 साल के बच्चों ने हिस्सा लिया है। यह कैम्प दो ग्रुपों में लगाया जा रहा है, जिसमें सिख धर्म और पंथ की जानकारी दी जा रही है। इस कार्यक्रम के सहयोगी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह अरोरा, हेडग्रंथी मान सिंह एवं श्री सुखमनी साहेब सर्किल की अध्यक्ष रोमी सलूजा, हरमीत कौर, रविन्दर कौर, मनप्रीत कौर व अन्य शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here