Home अपडेट राजू यादव बने ओबीसी विभाग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

राजू यादव बने ओबीसी विभाग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

कृष्ण कुमार यादव (राजू)

पूर्व मंत्री स्व. बीआर यादव के पुत्र व बिलासपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी रह चुके राजू यादव को प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग का अध्यक्ष मनोनित किया गया है।

कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर कृष्ण कुमार (राजू) यादव की नियुक्ति पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू ने की है। राजू यादव प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी तथा चुनाव अभियान समिति के सदस्य पहले से हैं तथा उन्हें रायगढ़ जिले का प्रभारी भी नियुक्त किया गया है।

NO COMMENTS