Home अपडेट अमर समर्थक रामदेव कुमावत बने जिला भाजपा अध्यक्ष, कांग्रेस की विफलता को...

अमर समर्थक रामदेव कुमावत बने जिला भाजपा अध्यक्ष, कांग्रेस की विफलता को मुद्दा बनाकर स्थानीय चुनाव जीतने का लिया संकल्प

रामदेव कुमावत।

बिलासपुर। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल का संगठन पर दबदबा बरकरार है। उनके करीबी रामदेव कुमावत को सर्वसम्मति से जिला भाजपा का अध्यक्ष चुन लिया गया है। इस दौड़ में घनश्याम कौशिक भी शामिल थे, जिन्हें नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का समर्थक माना जाता है।

जिला चुनाव अधिकारी छगन मूंदड़ा की मौजूदगी में जिला भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में एकमात्र नाम कुमावत का आया, जिसका सदस्यों ने हाथ उठाकर समर्थन किया। पर्यवेक्षक सुरेन्द्र पाटले भी इस मौके पर मौजूद थे।

बैठक में उपस्थित नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि आने वाले दिनों में नगरीय निकाय, पंचायत और जिला पंचायत चुनाव होने वाले हैं, इनमें जनता का समर्थन हासिल करना हम सबके लिए चुनौती है। प्रयास करना है कि ज्यादा से ज्यादा हमारे प्रतिनिधि इन संस्थाओं में जीतकर आएं। प्रदेश सरकार बीते 10 माह के कार्यकाल में पूरी तरह विफल हो चुकी है, इसकी जानकारी मतदाताओं तक पहुंचानी है।

प्रदेश भाजपा नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी अमर अग्रवाल ने भी कहा कि कांग्रेस सरकार की 10माह की नाकामी जनता के सामने दिखने लगी है। सरकार ने हजारों करोड़ के कर्ज की बोझ में प्रदेश को लाद दिया है। किसानों के धान खेतों में पड़े हैं लेकिन खरीद नहीं हो रही है।

प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी ने बताया कि बिलासपुर में तीन हजार से ज्यादा सक्रिय सदस्य बनाये गए हैं। निरंजन केशरवानी, अशोक पिंगले, बद्रीधर दीवान, गिरीश शुक्ला से लेकर वर्तमान अध्यक्ष रजनीश सिंह ने पार्टी को वट वृक्ष के रूप में खड़ा किया है। निवृतमान अध्यक्ष बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान किसी को उनके व्यवहार से पीड़ा हुई हो तो वे क्षमा मांगते हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कहा कि वे सभी वरिष्ठ नेताओं, मंडल अध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे।

बैठक के प्रारंभ में भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन किया गया।

बैठक में राजा पाण्डेय, सुरेन्द्र गुम्बर, हर्षिता पाण्डेय, अर्चना पोर्ते, दीपक साहू, घनश्याम कौशिक, गुलशन ऋषि, अशोक विधानी, मोहित जायसवाल, कृष्णकुमार कौशिक, रामनारायण भारद्वाज, स्नेहलता शर्मा, नागेश्वरी साहू, कल्लू सिंह राजपूत, विजयधर दीवान, गोविंद यादव, दीपक सिंह ठाकुर, रूक्मणी कौशिक, डॉ.सुनील जायसवाल, युसूफ रजा बरकाती, घनश्याम रात्रे, अश्वनी यादव, मनोहर राज, बेनी गुप्ता, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, निर्मल जीवनानी, अजीत सिंह भोगल, अरविंद बोलर, सोमेश तिवारी, पेंगन वर्मा, बलराम देवांगन, धनंजय त्रिपाठी, लक्ष्मी कश्यप, जनक देवांगन, विजय अंचल, राजेन्द्र राठौर, हरनारायण तिवारी, राज्यवर्धन कौशिक, तिरिथराम यादव, भागवत जायसवाल, राजेश कश्यप, दयाशंकर तिवारी, भूधर सोनी, मनीष अग्रवाल, किशन सिंह ठाकुर, शंकर चक्रधारी, छोटेलाल सोनी, लूसन राठौर, विश्वनाथ पटेल, बीआर महोबिया, राकेश चन्द्राकर, त्रेतानाथ पाण्डेय, संतोष कश्यप, महेन्द्र सोनी, अनिल दुआ, मुर्तुजा वनक, राजेश मिश्रा, सल्लामुद्दीन अशरफी, धीरेन्द्र केशरवानी, सतीश गुप्ता, सुब्रत दत्ता, विनोद सोनी, गोपी ठारवानी, जी रवि कुमार, इन्द्रभूषण चन्द्रनाहू, अवधेश अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, दिनेश पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, यदुराम साहू, बांकेबिहारी गुप्ता, नीरज जैन, राकेश दीक्षित, लालजी यादव, राजेन्द्र अग्रहरि, जयश्री चौकसे, राकेश मिश्रा, यास्मीन खान, सुशीला राव, योगेश बोले, प्रबीर सेन, बसंत पटेल, उमेश यादव, चांदनी भारद्वाज, सुनीता मानिकपुरी, जगदीश पाण्डेय, भृगु अवस्थी, मनोज साहू, राजेन्द्र भंडारी, विकास मिश्रा, शैलेन्द्र यादव, लाला भाभा, अनमोल झा, ऋषिभ चतुर्वेदी, रोहित मिश्रा, केतन सिंह, महर्षि बाजपेयी, आलेख वर्मा, कृष्णमोहन पाण्डेय सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

NO COMMENTS