Home अपडेट आरपीएफ निरीक्षक मुखर्जी को भारतीय पुलिस पदक सम्मान

आरपीएफ निरीक्षक मुखर्जी को भारतीय पुलिस पदक सम्मान

भारतीय पुलिस पदक, प्रतीकात्मक छवि।

रेलवे सुरक्षा बल, आरपीएफ बिलासपुर के निरीक्षक मनोरंजन मुखर्जी को राष्ट्रपति द्वारा भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

मुखर्जी 1996 में उप निरीक्षक पद पर आरपीएफ में आए तथा बिलासपुर रेल मंडल में पदस्थ किए गए। उनको पदोन्नत कर 2004 में निरीक्षक बनाया गया। इस दौरान उन्होंने पेन्ड्रारोड व दुर्ग में भी सेवा दी। इनको सेवा, समर्पण व अपराध के प्रति नियंत्रण को देखते हुए कई बार पुरस्कृत किया गया है। सन् 2010 में इन्हें रेल मंत्री मेडल व विशिष्ट सेवा राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। इस वर्ष इन्हें भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

NO COMMENTS