Home अपडेट श्रद्धा महिला मंडल ने कल्याण कुंज आश्रम में वृद्धजनों के साथ दीपावली...

श्रद्धा महिला मंडल ने कल्याण कुंज आश्रम में वृद्धजनों के साथ दीपावली की खुशियां बांटी

श्रद्धा महिल मंडल एसईसीएल की सदस्य कल्याण कुंज वृद्धाश्रम में।

बिलासपुर। एसईसीएल की श्रद्धा महिला मंडल ने शुक्रवार 25 अक्टूबर को कल्याण कुंज वृद्धाश्रम पुलिस लाइन में दीपावली पर्व मनाया।

धनतेरस के अवसर पर मंडल की सदस्यों ने अध्यक्ष पुष्पिता पंडा की अगुवाई में वृद्धाश्रम का दौरा किया। उनके साथ उपाध्यक्ष सुमन झा, संगीता शर्मा, शीनू निगम, पिंकी प्रसाद, सचिव महिमा गुप्ता, इन्दू गौर, डोलन डे, नमिता पाढ़ी, धैरित्री महाराणा, शालू साहू, लिता पटनायक की उल्लेखनीय उपस्थिति थी। सदस्यों ने यहां निवासरत वृद्धजनों का कुशलक्षेम पूछा। सभी को सर्दी से बचाव के लिए शॉल, मिठाई, बिस्किट व फल दिये गए। सदस्यों ने वृद्धजनों के साथ दीपक व फुलझड़ी जलाकर दीवाली की खुशियां बिखेरी व बधाई दी।

 

NO COMMENTS