Home अपडेट सिंधु मित्र मंडल ने गांधी जयंती पर वृद्ध आश्रम में कराया स्वल्पाहार,...

सिंधु मित्र मंडल ने गांधी जयंती पर वृद्ध आश्रम में कराया स्वल्पाहार, बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद

सिंधु मित्र मंडल के सदस्य वृद्धाश्रम में।

बिलासपुर। सामाजिक संस्था सिंधु मित्र मंडल द्वारा सिविल लाइंस स्थित वृद्धाश्रम में महात्मा गांधी व स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वृद्धजनों को स्वल्पाहार कराया गया।
सदस्यों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। संस्था के अध्यक्ष गोवर्धन दास वाधवानी ने बताया कि अपने-अपने पारिवारिक जीवन की परेशानियों की वजह के अलावा अन्य समस्याओं के कारण वृद्ध आश्रम  में रहने  वाले वृद्धजनों के पास कुछ पल बैठ कर उनसे बातें करने से उनका उत्साहवर्धन होता है एवं अपने बीच पाकर वे प्रफुल्लित होते हैं। उपाध्यक्ष डॉ. हेमंत कलवानी ने कहा कि यह संस्था प्रतिवर्ष ऐसे ही सामाजिक व रचनात्मक कार्य करती रहती है एवं आगे भी समाज हित के लिए ऐसे अनुकरणीय कार्य करती रहेगी। बुजुर्गों ने संस्था के सदस्यों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर संस्था के चंदीराम मंगतानी, बृजलाल नागदेव, जगदीश जज्ञासी, श्री चंद  दयालानी, विजय दुसेजा एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

NO COMMENTS