Home अपडेट साइबर क्राइम और महिला अपराधों पर बिलासपुर पुलिस की उपलब्धियों को सराहा...

साइबर क्राइम और महिला अपराधों पर बिलासपुर पुलिस की उपलब्धियों को सराहा डीजीपी ने

प्रशांत अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर।

बिलासपुर। महिलाओं व बच्चों से सम्बन्धित अपराधों की विवेचना, आरोपियों की गिरफ्तारी और साइबर क्राइम को रोकने के लिये बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान की पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने प्रशंसा की है।

पुलिस महानिदेशक ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये राज्य के पुलिस महानिरीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों की शुक्रवार की शाम बैठक ली और महिलाओं तथा बच्चों से सम्बन्धित अपराधों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। बिलासपुर पुलिस द्वारा महिलाओं व बच्चों से सम्बन्धित अपराधों की विवेचना और निराकरण, साइबर मितान कार्यक्रम व पाकिस्तान के से जुड़े साइबर क्राइम के अंतर्राष्ट्रीय आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये डीजीपी ने पुलिस महानिरीक्षक दीपांशु गुप्ता व पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के नेतृत्व की सराहना की।

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं व बच्चों के अपराधों पर 4 अकटूबर और उसके बाद 17 अक्टूबर को समीक्षा बैठक ली थी। उन्होंने इनमें सभी राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों को मामलों की गुणात्मक व संख्यात्मक विश्लेषण कर निराकरण का निर्देश दिया था।

बीते 15 दिनों में बिलासपुर पुलिस की 12 टीमों ने उत्तरप्रदेश, तेलंगाना, असम, दिल्ली, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल जैसे कई प्रदेशों से 39 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस बीच 50 से अधिक मामलों का चालान भी तैयार किया गया।

NO COMMENTS