Home अपडेट आदर्श पंजाबी महिला संस्था एवं बिलासपुर लेडीज़ सर्कल ने प्रवासी मजदूरों को बांटी...

आदर्श पंजाबी महिला संस्था एवं बिलासपुर लेडीज़ सर्कल ने प्रवासी मजदूरों को बांटी चप्पलें

जरूरतमंद प्रवासी मजदूरों को चप्पलों का वितरण।

बिलासपुर।  बिलासपुर से गुजरने वाले मजदूर एवं उनके परिवारों को अपने घरों तक पहुंचने के लिए बहुत लम्बी यात्रा करनी पड़ रही है। बहुत से मजदूरों ने पैदल नंगे पांव यह रास्ता नापा है। इस दर्द को कम करने का प्रयास आदर्श पंजाबी महिला संस्था और बिलासपुर लेडिज़ सर्किल 144 की ओर से किया गया। इन संस्थाओं ने करीब 300 जोड़ी चप्पलें मजदूर परिवारों को उपलब्ध कराई। इस कार्य में आदर्श पंजाबी महिला संस्था की अध्यक्ष रूबी छाबड़ा, सचिव सुनीता चावला, कोषाध्यक्ष ललजीत सलूजा एवं लेडिज़ सर्किल १४४ की अध्यक्ष गुनीत कौर आज़मानी, सचिव देव्यांशी सराफ़, कोषाध्यक्ष अंशु टूटेजा ने आगे आकर मदद की।

NO COMMENTS