Home अपडेट शीतला माता की पूजा अर्चना कर सिंधी समाज की महिलाओं ने मनाया...

शीतला माता की पूजा अर्चना कर सिंधी समाज की महिलाओं ने मनाया थदड़ी पर्व

शीतला माता की पूजा करती हुईं महिलाएं।

तखतपुर। सिंधी समाज ने गुरुवार को थदड़ी पर्व पर माता शीतला की पूजा कर परिवार के स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की।

थदड़ी पर्व पर एक दिन पहले बने ठंडे भोजन का प्रसाद बनाया गया और उसका प्रसाद ग्रहण किया गया। इस दिन घरों में गर्म भोजन नहीं बनाया जाता। पर्व को मनाने के लिए एक दिन पहले से ही घर में मीठे और नमकीन व्यंजन तैयार किए गए। इसमें प्रमुख रूप से कोकी, मीठी रोटी, नमकीन रोटी, दही बड़ा, रायता, मक्खन की रोटियां जैसे विभिन्न प्रकार के व्यंजन रखे गये।

परम्परा के अनुसार सुबह चने को सिर पर रखकर स्नान किया गया और मक्खन और छोटी मीठी रोटी का अखड़ी तैयार कर पूजा की गई। सुबह 11 बजे झूलेलाल मंदिर में महिलाओं ने माता शीतला की पूजा अर्चना की मीठी रोटी का भोग चढ़ाया और परिवार के स्वास्थ्य सुख समृद्धि की कामना की।

थदड़ी का सिंधी समाज में काफी महत्व है। तखतपुर सिंधी समाज ने माता शीतला की पूजा का संकल्प लेकर सामाजिक धार्मिक परंपरागत रीति रिवाज के साथ सरस्वती तोलानी ने झूलेलाल मंदिर में कथा सुनाई। कथा के बाद शीतल पूजा का संकल्प पूरा कराया गया। इस अवसर पर मीना तोलानी, संगीता तोलानी, सोनी सचदेव, आशा सचदेव, आंचल, काजल, शारदा, मायरा, आशा, जित्तू, दीपा सचदेव, पायल वाधवानी, गीता मंगलानी, साक्षी तोलानी सहित समाज की सभी वर्ग की महिलाएं उपस्थित रहीं।

NO COMMENTS