Home अपडेट एनटीपीसी सीपत में ‘समाधान’ पोर्टल पर कार्यशाला, अधिकारियों तक श्रमिक सीधे शिकायत...

एनटीपीसी सीपत में ‘समाधान’ पोर्टल पर कार्यशाला, अधिकारियों तक श्रमिक सीधे शिकायत पहुंचा सकेंगे 

एनटीपीसी में श्रमिक पोर्टल 'समाधान' पर कार्यशाला।

बिलासपुर । श्रमिकों के कल्याण और उनकी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए ‘समाधान’ वेब पोर्टल बनाया है। पोर्टल की विशेषताओं के बारे में जानकारी देने के लिए एनटीपीसी सीपत में एक कार्यशाला भी रखी गई।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि केन्द्र सरकार के क्षेत्रीय श्रम अधिकारी पी. के. राई थे। उन्होंने श्रम संगठनों के पदाधिकारियों, ठेकेदारों और श्रमिकों को इस पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पोर्टल का पूरा नाम- ‘सॉफ्टवेयर एप्लिकेसन फॉर मॉनिटरिंग एंड डिस्पोजल, हैंडलिंग ऑफ इंडस्ट्रियल डिस्पुट’ है। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए यह विशेष कदम उठाया गया है। इसके माध्यम से श्रमिक अपनी शिकायत, विवाद आदि सीधे सक्षम अधिकारी तक पहुंचा सकेगा। इस मौके पर अपर महाप्रबंधक आलोक कुमार त्रिपाठी, मानव संसाधन विभाग के प्रबंधक कुमार सौरभ, श्रम संगठनों के अधिकारी व श्रमिक उपस्थित थे।

NO COMMENTS