Home अपडेट डूबते सूर्य को अर्ध्य देने छठ घाट पर जुटे हजारों श्रध्दालु, सुबह...

डूबते सूर्य को अर्ध्य देने छठ घाट पर जुटे हजारों श्रध्दालु, सुबह अर्ध्य के साथ होगा व्रत का समापन

छठ घाट पर अस्त होते सूर्य की आरती करते हुए विधायक शैलेष पांडेय, महापौर किशोर राय व अन्य।

बिलासपुर। शनिवार को अरपा नदी के किनारे तोरवा स्थित छठ घाट पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य दिया और सुख समृद्धि तथा सबके कल्याण की कामना की। रविवार की सुबह उगते सूर्य को अर्ध्य दिया जायेगा।

उत्साह और आस्था के मिले जुले वातावरण में व्रती सूपे और टोकनी में दउरा लेकर चल रहे थे। उनके साथ श्रृंगार की हुई महिलाएं भी चल रही थीं। इस दौरान पूरे छठ घाट पर पारम्परिक लोकगीतों से सजे छठ मैया के लोकगीत बजते रहे। ढोल ताशे और बैंड बाजे के साथ भी लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। रविवार की सुबह अर्ध्य देने के बाद 36 घंटे का व्रत ठेकुआ और फल ग्रहण कर तोड़ा जायेगा। इसके बाद दोपहर में अंतिम व तीसरा अर्ध्य दिया जायेगा।

डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य देने के लिए शनिवार की शाम विधायक शैलेष पांडेय, महापौर शैलेष पांडेय सहित अनेक विशिष्ट लोग भी अरपा छठ घाट पर सपरिवार पहुंचे थे।

 

NO COMMENTS