बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल निर्वाचित किये गये। मुख्य चुनाव अधिकारी किशोर राय, बंधु मौर्य और पर्यवेक्षक सुरेन्द्र गुम्बर और प्रभारी पूर्व एल्डरमेन मनीष अग्रवाल ने यह प्रक्रिया पूरी कराई।

भोगल की नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। भोगल ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे निष्ठा के साथ पार्टी का दायित्व और कर्तव्य हर मुकाम पर निभाएंगे।

पश्चिम मंडल में वार्ड एक से 11 तक का क्षेत्र शामिल है जिसकी कार्यसमिति के सदस्यो, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अन्य मोर्चा तथा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों की घोषणा कुछ दिनों में कर दी जायेगी।

इस मौके पर महापौर किशोर राय ने कहा कि भाजपा जनसंघ से चलकर आज विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। यहां अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ता को भी शीर्ष तक पहुंचने का अवसर मिलता है। पूर्व एल्डरमेन मनीष अग्रवाल ने कहा कि पार्टी के निर्देश के अनुसार पदाधिकारी नियुक्त किये जाते हैं पर जो कार्यकर्ता छूट जाते हैं वे भी ईमानदारी के साथ अपने दायित्व को निभाते हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही आज भाजपा इस मुकाम तक आ पहुंची है। आगामी समय में पदाधिकारियों के दायित्व में परिवर्तन कर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया जायेगा। यह हर तीन साल में होने वाली प्रक्रिया है वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रमेश लालवानी तथा  पूर्व मंडल अध्यक्ष सहदेव कश्यप ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से आनंद दुबे, सुकांत वर्मा, संजय यादव, संजय गुप्ता, शैलेंद्र यादव, , अंजना वर्मा, अंजनी कश्यप, मधुबाला टंडन, रमेश जायसवाल, सुशील श्रीवास्तव, श्याम जी भाई पटेल, राजेश सिंह ठाकुर, सुरेश वाधवानी, हेमंत कलवानी, राम लालचंदानी, लक्ष्मीनारायण कश्यप, सीमा पांडे, कार्तिक यादव, चंदना गोस्वामी, रीता बसैया, रोहित सिंह राजपूत, अनिल नथानी, त्रिलोचन सिंह बैस, मोनू , विनोद यादव, वीरेंद्र वर्मा, विजय यादव, किशोर कछवाहा, अभिषेक राम, आशीष वर्मा, संतोष गोयल, महावीर अग्रवाल, भास्कर राव, कलेश्वर सुरवंशी, मन भजन टंडन, योगेश मनहर,  विकास शुक्ला, ध्रुव कोरी, प्रह्लाद दुसेजा, कमला शुक्ला, प्रतिभा संजीत मिश्रा, सोनाली सरकार, सीमा खूंटी, उषा भास्कर, सुनीता मानिकपुरी, प्रसाद देशमुख, दीपक श्रीवास्तव, संजय तिवारी, मनोज यादव, रामायण सूर्यवंशी, मुकेश भारत, अतुल सिहोते, रामअवतार सूर्यवंशी, कमल जैन, राजा शिव कोरी, प्रमोद शर्मा, राजेंद्र राजपूत, मदनलाल, बाबा हाटेकर, कृष्ण कुमार, भास्कर राव, आशीष वर्मा, अब्दुल साबिर, अमित बजाज, अमित चतुर्वेदी, संजीव गुप्ता, विश्वेश्वर राव, विनोद शर्मा, विक्रम भाकरे, पंकज श्रीवास्तव, ऋषभ मित्रा, नंदन, अखिलेश यादव, हेमंत जग्गी, संतोष पेसवानी, गुलशन पेसवानी, धर्मेंद्र चंद्राकर, राहुल पमनानी, रोहित मिश्रा, सुखविंदर सिंह बिट्टू, सुभाष जेना, अखिलानंद पांडे, दीपक सोनवानी, रोहित, अमरदेव भगत, सतीश सिंह, विनोद शुक्ला, जितेंद्र चतुर्वेदी, अभिषेक शर्मा, अंजनी चतुर्वेदी, गगनजीत सिंह, सुखजीत सिंह, चरण सिंह, जगदीश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, रूपेश वाधवानी, शेख जावेद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here