Home कैम्पस माता शबरी कॉलेज में ‘यूथ फॉर एकात्मकता-एक हैं हम’ प्रतियोगिता

माता शबरी कॉलेज में ‘यूथ फॉर एकात्मकता-एक हैं हम’ प्रतियोगिता

माता शबरी कन्या महाविद्यालय में प्रतिभागी।

शासकीय माता शबरी नवीन कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार ‘यूथ फॉर एकात्मकता एक हैं हम’ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

राज्य युवा आयोग व स्टेट डेवलपमेंट रिसर्च सेंटर रायपुर की योजना, एकात्मकता महोत्सव 2018 के अंतर्गत यह प्रतियोगिता ‘यूथ फॉर एकात्मकता-एक हैं हम’ आयोजित हुई। इसमें जनजाति समाज की विशेषताएं, छग के महापुरूष, संत, भारतीय संस्कृति व छग की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रथम चरण की प्रतियोगिता में छात्राओं से चयनित विषय पर 10 बुलेट पाइंट में लेख लिखाया गया। इसमें चयनित 20 छात्राओं ने द्वितीय चरण की ऑनलाईन प्रतियोगिता में भाग लिया। छात्राओं से उनके स्मार्टफोन पर प्रश्न पूछे गए। इसमें चयनित 8 छात्राओं ने तृतीय चरण की ऑनलाइन परीक्षा में भाग लिया। यह प्रतियोगिता संरक्षक प्राचार्य डॉ आर के वर्मा, नोडल अधिकारी डॉ शशिकला सिन्हा व सहायक प्रोफेसर  ललिता साहू के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अध्यापक व छात्राएं मौजूद रही।

NO COMMENTS