आम आदमी पार्टी ने युवाओं से जुड़ने के लिए 30 अगस्त को चांदनी चौक, दिल्ली से विधायक अलका लाम्बा का शहर में कार्यक्रम रखा है।
बिल्हा आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जसबीर सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। बिलासपुर लोकसभा के सातों विधानसभा प्रत्याशी अपनी पूरी टीम के साथ इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के प्रति युवाओं में जोरदार उत्साह है। उन्होंने कहा कि अल्का लांबा एक सुप्रसिद्ध बेबाक वक्ता हैं। युवाओं का बेहतर मार्गदर्शन करने बिलासपुर लोकसभा में उनका शिरकत करना काफी उत्साहजनक है।
अलका लाम्बा कौन हैं?
चांदनी चौक, दिल्ली से विधायक अलका लाम्बा ने 20 साल कांग्रेस में रहने के बाद दिसम्बर 2014 में आम आदमी पार्टी ज्वाइन किया और चांदनी चौक से विधायक चुनी गईं। वे दिल्ली यूनिवर्सिटी में एनएसयूआई से अध्यक्ष और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस में महासचिव रह चुकी हैं। उनका एक एनजीओ गो इंडिया फाउन्डेशन भी है। लाम्बा के पिता अमरनाथ लाम्बा दिल्ली निवासी हैं। अलका लाम्बा की जन्मतिथि 21 सितंबर 1975 है। उन्होंने लोकेश कपूर से विवाह किया था, पर सन् 2003 में दोनों अलग हो गए। सन् 2018 में इसी साल उन्हें दिल्ली के एक दैनिक अख़बार प्रयुक्ति ने सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में सम्मानित किया।