बिलासपुर। नाना के घर आई 7 साल की बालिका से छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके विरुद्ध पॉक्सो एक्ट और छेड़खानी की धारा लगाई गई है।
जानकारी के मुताबिक घटना नर्मदा नगर इलाके की है। पीड़ित बालिका अपनी मां के साथ राखी के समय नाना के घर आई थी, जहां अन्य रिश्तेदार भी आए हुए थे। इनमें से एक आरोपी हैदन लाल (18 वर्ष) ने उसके साथ 13 अगस्त को छेड़खानी की। पीड़ित बालिका ने अपने घर आने पर मां को इस बारे में बताया। मां ने सिविल लाइन थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई। आरोपी को पाली से गिरफ्तार किया गया है।