Home अपडेट बिलासपुर के भाजपा कार्यकर्ता मरवाही में चुनाव प्रभारी अमर के नेतृत्व में...

बिलासपुर के भाजपा कार्यकर्ता मरवाही में चुनाव प्रभारी अमर के नेतृत्व में कर रहे चुनाव प्रचार

अमरजीत सिंह दुआ व अमर अग्रवाल।

बिलासपुर। मरवाही उपचुनाव में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय एवं चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में बिलासपुर के कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क करते हुए भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह को जिताने हेतु पूरी ताकत से लगे हैं। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमर जीत सिंह दुआ ने आज प्रभारी अमर अग्रवाल से भेंट कर आगामी दिशा निर्देशों पर चर्चा की। दुआ ने कहा कि प्रदेश सरकार के गंगाजल खाकर किये गये झूठे वादों व प्रधानमंत्री मोदी के सात साल के कार्यकाल में गरीबों को मिले फायदे के कारण मरवाही के लोगों ने भाजपा के साथ जाने का मन बना लिया है। दल प्रभारी अमित तिवारी, महामंत्री नारायण गोस्वामी, मंत्री मनीष गुप्ता, राजकुमार आदि पदाधिकारी जनसम्पर्क कर रहे हैं।

NO COMMENTS