बिलासपुर। सांसद अरुण साव ने आज तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के गनियारी में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की 23 करोड़ रुपए लागत की कुल 50 कि.मी. लंबी 7 सड़कों का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की बदौलत दूरस्थ गांव भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। यह योजना ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हुई है।

साव ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी गरीब ग्रामीणों का आवागमन सुलभ बनाने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना बनाई, जिसके माध्यम से अब तक देश के अनगिनत गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता तखतपुर विधायक एवं संसदीय सचिव रश्मि सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय थीं। क्षेत्र के जनपद सदस्य व सरपंच तथा पीएमजीएसवाई के अधिकारी इस मौके पर उपस्थित थे।

इन सात सड़कों का हुआ भूमिपूजन-  

  1. गनियारी से पेण्ड्री (व्याहा-चनाडोंगरी) 10 कि.मी. लागत 638.69 लाख रुपए।
  2. तखतपुर से हरदी (व्याहा-पकरिया) 61 कि.मी. लागत 746.66 लाख रुपए।
  3. एन. एच. 130 संबलपुरी से लाखासार (व्याहा-बहतराई) 50 कि.मी. लागत 327.26 लाख रुपए।
  4. सकरी से एन.एच. 130 परसदा (व्याहा- चिचिरदा) 90 कि.मी. लागत 286.50 लाख रुपए।
  5. एस.एच. 08 भुंडा से गोबरीपाट 35 कि.मी. 440.93 लाख रुपए।
  6. भकुर्रा नवांपारा से कोटा-लोरमी रोड (व्याहा-टांडा) 10 कि.मी. 192.46 लाख रुपए।
  7. भुंडा से मंगला भैंसाझार (व्याहा-भनुवाकापा) 60 कि.मी. लागत 247.43 लाख रुपए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here