बिलासपुर। कांग्रेस कमेटी ने 27 मई को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न आधुनिक भारत के निर्माता स्वतन्त्रता सेनानी प. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि नेहरू चौक स्थित नेहरू प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, महापौर रामशरण यादव व कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने उनके योगदान को याद करते हुए व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पूर्व विधायक चुन्नी लाल साहू ,एम आई सी सदस्य राजेश शुक्ला,ऋषि पांडेय, अर्जुन सिंह, सुभाष ठाकुर, भरत जुरयानी, अतहर खान, दिनेश सूर्यवंशी आदि उपस्थित थे ।