Home अपडेट चीतल का शिकार कर मांस की खुलेआम बिक्री, दो शिकारी व दो...

चीतल का शिकार कर मांस की खुलेआम बिक्री, दो शिकारी व दो खरीदार फरार, एक हिरासत में

चीतल डेमो चित्र।

बिलासपुर। रतनपुर इलाके में चीतल का शिकार कर मांस की बिक्री करने का मामला सामने आया है। घटना में शामिल दोनों शिकारी फरार हैं। मांस खरीदने वाले तीन लोगों में से भी दो फरार हैं, जबकि एक को गिरफ्तार किया गया है।

रतनपुर में भैंसाझार के पास वन विकास निगम की रोपणी हैं, जहां चीतल विचरण करते हैं। शुक्रवार को वव विभाग को सूचना मिली कि ग्राम मेंड्रापारा में चीतल का शिकार कर उसके मांस की कुछ लोग बिक्री कर रहे हैं। टीम वहां डॉग स्क्वाड लेकर पहुंची। इसकी पहले से शिकारियों को भनक लग गई। मांस को उन्होंने बोरी में बांधकर एक सूने मकान में छिपा दिया और भाग खड़े हुए। डॉग स्क्वाड ने मांस को सूंघने के बाद गांव के श्याम लाल को पकड़ा। उसे हिरासत में लेकर वन कर्मियों ने पूछताछ की तो बताया कि उसके अलावा दुर्गेश व रोहित ने भी मांस खरीदा है। दोनों की तलाश की तो वे भी अपने घरों से फरार हो गए थे। पुलिस ने मांस को जब्त कर जांच के लिए लैब भेजा है। श्यामलाल को वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

NO COMMENTS