बिलासपुर। गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय का नवम दीक्षांत समारोह 20 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है।
कुलपति प्रोफेसर अशोक कुमार चक्रवाल ने पत्रकारों को एक कांफ्रेंस में आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के रजत जयंती सभागार में होने वाले इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यपाल अनुसुइया उइके होंगी। केंद्रीय उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष सरकार तथा भारतीय शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली के राष्ट्रीय सचिव अतुल कोठारी विशिष्ट अतिथि होंगे। समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति अशोक गजानन मोडक करेंगे।
इस समारोह में सत्र 2019 20  तथा 2020 21 के कुल 141 टॉपर्स को स्वर्ण मंडित पदक तथा 81 को पीएचडी उपाधि प्रदान की जाएगी। इसके तहत दो को कुलाधिपति पदक, तीन को गुरु घासीदास पदक, दोनों वर्षों के कुल 12 विद्यार्थी दानदाता पदक से सम्मानित किए जाएंगे।
कुलपति प्रो चक्रवाल ने बताया कि ढाई साल के दौरान दीक्षांत समारोह कोविड संक्रमण के चलते नहीं रखा जा सका। जनवरी 2022 में इसकी तैयारी की गई लेकिन ओमिक्रोन के मामले बढ़ने के कारण स्थगित करना पड़ा। फरवरी में इसे ऑनलाइन करने का विचार आया पर विद्यार्थी इस महत्व के कार्यक्रम को प्रत्यक्ष समारोह में रखने के लिए उत्सुक थे।
कुलपति ने बताया कि बीते आठ माह के दौरान अपने कार्यकाल में उन्होंने विश्वविद्यालय की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का प्रयास किया है। वे इस संस्थान को मध्य भारत के सर्वश्रेष्ठ खेल संस्थान के रूप में देखना चाहते हैं। इसके लिए 750 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। दान दाताओं और संस्थानों की इस में मदद ली जाएगी।
प्रेस कान्फ्रेस में उपस्थित कुलसचिव शैलेंद्र कुमार ने विश्वविद्यालय की नवीन गतिविधियों के बारे में प्रकाश डाला। मीडिया प्रभारी प्रो प्रतिभा मिश्रा ने  कुलपति का संक्षिप्त परिचय दिया। इस दौरान दीक्षांत समारोह के प्रभारी प्रो मनीष श्रीवास्तव एवं अन्य संयोजक प्राध्यापक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here