ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे सरकंडा थाने के एक आरक्षक रितेश सोनी की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गुरुवार की रात मौत हो गई। घटना का प्रत्यक्षदर्शी कोई नहीं मिला, जिसके चलते वाहन का पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिये वाहन का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय रितेश सोनी सरकंडा थाने में पदस्थ था। गुरुवार की रात 11 बजे वह ड्यूटी खत्म कर अपनी बाइक से सरकंडा थाने के बाहर निकला। सीपत चौक की मोड़ पर अज्ञात वाहन ने इसी दौरान उसे टक्कर मार दी। इससे आरक्षक का सिर फट गया। उस समय घटनास्थल पर कोई प्रत्यक्षदर्शी मौजूद नहीं था, जिसके चलते टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका। घटना के बाद वहां राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच सरकंडा थाने का ही एक आरक्षक खाना लेकर थाने की ओर वापस लौट रहा था। उसने आरक्षक की पहचान की और तत्काल सरकंडा थाने को इसकी सूचना दी। पुलिस ने वाहन का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉडिंग को खंगालना शुरू किया है। बताया जाता है कि आरक्षक का  थोड़े दिन पहले ही कोनी से तबादला हुआ था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here