कहा-शहर की जनता त्रस्त है मंत्री जी जन्मदिन मनाने में व्यस्त
शहर में लिंक रोड मुख्य मार्ग की सड़क रविवार को धंस गई। मोतीलाल पेट्रोल पम्प के पास सड़क पर चार फीट चौड़ा गड्ढा हो गया। एक मोटरसाइकिल सवार इसके भीतर भी जा धंसा।
घटना के बाद क्रांग्रेसियों ने जमकर हंगामा मचाया। एक ओर मंत्री अमर अग्रवाल का जन्मदिन मनाया जा रहा था इधर मुख्य मार्ग की सड़क धंसने से बहतराई चौक निवासी ओमप्रकाश साहू गड्ढे की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। उसकी मोटरसाईकिल क्षतिग्रस्त हो गई साथ ही समान्य चोंटे भी आईं। कांग्रेसी थोड़ी ही देर में वहीं पर दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए।
कार्यकर्ताओं ने मंत्री अग्रवाल और राज्य सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। हंगामे के चलते वहां इकट्ठी हुई भीड़ से रास्ता जाम हो गया। लोगों को आवागमन में परेशानी होने लगी। सूचना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची। सतर्कता इस हद तक थी पुलिस वहां बख्तर बंद गाड़ियां लेकर पहुंच गई। इसके बाद आनन-फानन में गड्ढे को भरा गया।
धरना प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष के साथ नेता प्रतिपक्ष शेख नजरुद्दीन ब्लाक अध्यक्ष तैय्यब हुसैन, शेख गफ्फार विजय पाण्डेय राजेश पाण्डेय महेश दूबे शैलेश पाण्डेय अभय नारायण राय डॉ. बद्री जायसवाल, शिवा मिश्रा, रविन्द्र सिंह धर्मेश शर्मा अकबर खान, जावेद मेमन, भावेंद्र गंगोत्री, शिवा नायडू, शैलेन्द्र जायसवाल, सुभाष सराफ, जयश्री शुक्ला आदि शामिल थे।
कुछ दिन पहले मंत्री के एक बयान के विरोध में कांग्रेसियों ने मंत्री अमर अग्रवाल के निज निवास पर कचरा फेंका था। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने कांग्रेस भवन में घुसकर जमकर लाठी बरसाई थी। इससे कई नेता घायल हो गए थे। इसका पूरे प्रदेश में कांग्रेस विरोध कर रही है और वह अब तक जारी है। इसी विरोध के बीच रविवार को मंत्री अमर अग्रवाल का 56 वां जन्मदिन मनाया गया।