राजनांदगांव. शादीशुदा महिला को उसके प्रेमी ने ही मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने पहली महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाया, फिर गला घोंटकर उसे बेहोश किया, इसके बाद बोरे में भरकर नाले में उसे फेंक दिया, जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

पूरा मामला जिले के छुईखदान इलाके का है। आरोपी का नाम दयाराम साहू बताया गया है, जो खैरागढ़ थाना इलाके का ही रहने वाला है। वहीं मृतिका का नाम रेशमा जोशी(25) है। फिलहाल पुलिस ने दयाराम को गिरफ्तार किया है। मामला का खुलासा तब हो पाया जब शुक्रवार को बोरे में भरे लाश से आस-पास बदबू फैलने लगी और लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इधर, आरोपी ने महिला के द्वारा बार-बार शादी करने की बात कहने पर उसकी हत्या करने की बात कबूली है। वहीं आरोपी भी पहले से मैरिड है।

शुक्रवार को ग्रामीणों ने छुईखदान पुलिस को सूचना दी थी कि वार्ड नबंर एक के पुल के नाले के पास से बोरी से बदबू आ रही है। जिसके बाद पुलिस ने मौके से बोरे को बरामद किया। जिस पर बोरी से महिला का शव मिला। इसके बाद पुलिस ने महिला के बारे में जानकारी जुटाना शुरू किया। जिस पर पता चला कि महिला खैरागढ़ थाना के लालपुर की रहने वाली है। महिला के पति का नाम विक्की जोशी है। इस पर पुलिस ने परिजनों को भी जानकारी दी और बॉडी को पीएम के लिए भेज दिया। जिसके बाद पीएम रिपोर्ट से ही महिला की हत्या की बात सामने आई है।

पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने जांच और तेज की और ंसंदेह के आधार पर दयाराम साहू को हिरासत में लिया। जिस पर पूछताछ में दयाराम ने बताया कि रेशमा के साथ उसका लव अफेयर चल रहा है। लेकिन हम दोनों पहले ही मैरिड थे। इसके बावजूद रेशमा उसे शादी करने दबाव बना रही थी। इस बात से वो परेशान था और उसकी हत्या की नियत से 15 जून को बोरा लेकर घर से निकला था।

आरोपी ने बताया कि उसने महिला को मिलने के लिए बुलाया था और वो दोनों विक्रमपुर रोड पर एक निर्माणाधीन पुल के पास से अंदर झाड़ियों की ओर गए। वहां दोनों ने संबंध बनाया, फिर जब महिला ने उससे शादी की बात की तब दयाराम ने उसका गला घोंटकर बेहोश किया, फिर बॉडी को बोरे में बंद कर नाले में फेंक दिया। वारदात के 2 दिन बाद जब नाले के पास से बोरी से बदबू आने लगी, तब जाकर लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here