Home अपडेट आगरा घराने के शास्त्रीय गायक वसीम अहमद 22 जनवरी को पेश करेंगे...

आगरा घराने के शास्त्रीय गायक वसीम अहमद 22 जनवरी को पेश करेंगे खयाल गायकी

शास्त्रीय संगीत गायक वसीम अहमद खान व उनके संगतकार (फाइल फोटो)

बिलासपुर। संगीत रिसर्च अकादमी कोलकाता के गुरु और विश्व विख्यात शास्त्रीय गायक उस्ताद वसीम अहमद खान की खयाल गायकी का जादू 22 जनवरी को शहर में बिखरेगा।

खान आगरा घराने से ताल्लुक रखते हैं। 22 जनवरी की शाम 7.30 बजे यह कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रसिद्ध सारंगी वादक उस्ताद सरवर हुसैन व तबला वादक यशवंत वैष्णव संगत करेंगे।

यह कार्यक्रम सोनगंगा कॉलोनी स्थित सीएमपीडीआई के पेक्षागृह में रखा गया है। कार्यक्रम का आयोजन “बावरा मन” की ओर से किया जा रहा है। आयोजन समिति के पी. रामाराव व राजेश दुआ ने संगीत प्रेमियों को इसमें आमंत्रित किया है।

NO COMMENTS