अरपा नदी को बचाने की मांग पर युवक कांग्रेस ने आज अचानक जल-सत्याग्रह शुरू कर दिया। पुलिस ने बिना अनुमति आंदोलन करने के आरोप में 12 युवक कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया है।

शहर युवक कांगेस के पदाधिकारी अध्यक्ष शिवा नायडू व जावेद मेमन के नेतृत्व में करीब 30 सदस्य आज दोपहर रिवर व्यू के नीचे अरपा नदी में उतर गए। वे बारिश के बीच वहां भीगते रहे और अरपा बचाओ का नारा लगाने लगे। कोतवाली पुलिस को पता चला तो वहां वह पहुंची और सभी को पुलिस वैन में  भरकर कोतवाली थाने ले आई। इनमें से 12 लोगों पर धारा 151 तथा 107/ 116 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

युवक कांग्रेस का कहना है कि अरपा नदी के किनारे सिर्फ पौधे लगाने से कुछ नहीं होगा। इस पर कचरा फेंकने पर तथा नालियों का गंदा पानी आने पर भी रोक लगाने तथा सफाई करने की जरूरत है। कुछ ऐसा उपाय किया जाए कि अरपा में बारहों महीने पानी रहे। अरपा नदी का कचरा साफ किया जाए।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here