Home अपडेट मानदेय बढ़ने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, मुख्यमंत्री का आभार...

मानदेय बढ़ने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, मुख्यमंत्री का आभार जताया

तिफरा स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र।

मानदेय बढ़ने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, मुख्यमंत्री का आभार जताया

बिलासपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में मानदेय बढ़ने से हर्ष है। उन्होंने मांग पूरी करने के लिए के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार माना है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वर्तमान में 5000 रुपये मानदेय मिलता है। बढ़ोतरी के बाद उन्हें 6500 रुपये मिलेंगे। आंगनबाड़ी सहायिका को 2500 रुपये दिये जाते हैं अब उन्हें 3250 रुपये मिलेंगे। मिनी आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताओं को 3250 रुपये मिलते थे। अब उन्हें 4500 रुपये मिलेंगे। प्रदेश में 46 हजार 600 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, इतनी ही सहायिका और 5814 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। बढ़ा हुआ मानदेय एक जुलाई से लागू हो गया है।

तिफरा आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता वंदना बारमाटे बताती हैं कि शादी के एक साल बाद ही पति की मृत्यु से घर की सारी जिम्मेदारी उसके ही कंधे पर आ गयी। वंदना ने कहा कि पति के गुजरने के बाद जीवन बहुत कठिन लगने लगा था लेकिन आंगनबाड़ी में बच्चों के बीच आकर अपने सारे दुख भूल जाती है। उसकी 14 साल की बेटी है। वह शासकीय स्कूल में पढ़ती है। फीस का खर्च नहीं है लेकिन घर के खर्चे, बेटी के भविष्य के लिये तो पैसे जोड़ना ही है। वंदना ने कहा कि यह राहत उसके लिए बहुत मायने रखती है।  11 साल पहले जब आंगनबाड़ी में आयी थी तब मुश्किल से डेढ़ हजार रूपये मिलते थे। लेकिन अब मानदेय बढ़ने के बाद साढ़े 6 हजार रुपये मिलेंगे। वह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बहुत आभारी हैं, जिन्होंने उनके बारे में चिंता की।

NO COMMENTS