Home अपडेट मुनगा आलू और फरा भा गया अमृता सिंह को, यादव परिवार से...

मुनगा आलू और फरा भा गया अमृता सिंह को, यादव परिवार से  नर्मदा यात्रा के अनुभवों को साझा किया

दिग्विजय सिंह की धर्मपत्नी अमृता सिंह और स्व. बीआर यादव का परिवार।

बिलासपुर। स्व. बीआर यादव की प्रतिमा के अनावरण समारोह में दिग्गज नेताओं के बीच एक खास मेहमान ने सबका ध्यान खींचा। वह थीं, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता सिंह।

अनावरण समारोह के कुछ घंटे पहले ही दोनों अतिथि बिलासपुर पहुंच चुके थे। इस बीच उन्होंने यादव परिवार के साथ कुछ यादगार लम्हे बिताए। स्व. यादव की धर्मपत्नी शांति यादव, पुत्र कृष्ण कुमार यादव, भोपाल से पहुंची उनकी बेटी वंदना, अमेरिका से आईं पूर्णिमा और इंग्लैंड से पहुंची रंजना ने दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी का स्वागत किया। दोपहर का भोजन भी सबने साथ किया। अमृता सिंह ने छत्तीसगढ़ी व्यंजन को काफी पसंद किया। उनके लिए फरा और मुनगा आलू की सब्जी बनाई गई थी। उन्होंने इत्मीनान से शांति यादव से जाना कि ये दोनों व्यंजन किस तरह से बनाये जाते हैं और इसे वे लिखकर ले गईं। उन्होंने यादव परिवार के साथ अपनी नर्मदा परिक्रमा यात्रा का अनुभव साझा किया।

मालूम हो कि यादव परिवार के साथ दिग्विजय सिंह के बेहद करीबी सम्बन्ध हैं। वे उनकी प्रतिमा के अनावरण समारोह में खास तौर शामिल होने आये थे। दोनों सन् 1977 में एक साथ विधायक बने थे और दिग्विजय सिंह मंत्रिमंडल में यादव भी शामिल थे।

NO COMMENTS