बिलासपुर। जरहाभाटा सिंधी कॉलोनी रोड स्थित धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थरिया सिंग दरबार में कल्याण उल्हासनगर महाराष्ट्र के संत बाबा जसकीरत  सिंग साहिब का 42वां जन्म उत्सव करोना महामारी को देखते हुए सादगी के साथ सोशल डिस्पेंसरी का पालन करते हुए मनाया गया।

दरबार के सेवादार डॉ. हेमंत कलवानी ने बताया कार्यक्रम के पहले दरबार साहिब में आरती एव अरदास की गई। विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना करते हुए कोरोना महामारी जल्द से जल्द खत्म हो इसके लिए भी अरदास की गई। तत्पश्चात बच्चों ने केक काटकर एक दूसरे को जन्मदिन की बधाई दी गई। रात्रि 8 से 9 बजे तक सुखमणि पाठ साहिब का पाठ किया गया। संगत द्वारा दरबार में 22 मार्चसे दोपहर एवं रात्रि की लंगर की नगर सेवा जारी है।

जिलाधीश की मंशा के अनुरूप दरबार में कोविड-19 के चलते निशुल्क काढा वितरण सेवा भी चालू है।

कार्यक्रम समापन के बाद गुरु साहब प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख सेवादार मूल चंद नरवानी डॉ हेमंत कलवानी, शाम्यू वाधवानी, राजकुमार धनवानी, विष्णु मल धनवानी, भोजराज नारवानी, रमेश भगवानी, मनोज सीरवानी, विक्की नागवानी, नरेश  महेरचंदानी, रामचंद्र डेमरा राजू धामेचा, सुनील मूलचंदानी, गंगाराम सुखीजा, दिलीप जगमलानी, मुरली मालघानी, विजय दुसेजा, जगदीश जगियासी, बलराम रामानी एवं दरबार साहिब के सभी सदस्यों का सहयोग रहा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here