Home अपडेट लॉक डाउन के दौरान कठिन ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के लिए...

लॉक डाउन के दौरान कठिन ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के लिए भाटिया ग्रुप ने सेनेटाइजर भेंट किया

भाटिया ग्रुप की ओर से एएसपी ओपी शर्मा को जवानों के लिए सेनेटाइजर भेंट किया गया।

बिलासपुर। लॉक डाउन के दौरान आम लोगों की सुरक्षा के लिए दिन-रात ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों को भाटिया परिवार की ओर से आज सेनेटाइजर भेंट किया गया।

भाटिया ग्रुप के महाप्रबंधक राजन गुप्ता ने आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा को 40 लीटर सेनेटाइजर भेंट करते हुए कहा कि जब हम अपने घरों में आराम से हैं, पुलिस हमें सुरक्षित रखने के लिए चौक-चौराहों पर डटी है। उन्हें भी कोरोना से बचना है। हमारा कर्तव्य है कि बचाव के इस यज्ञ में शामिल हों। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस जवानों के लिए यह भेंट दी गई है ताकि वे खुद सुरक्षित रहकर हमारी सुरक्षा कर सकें।

NO COMMENTS