झारखंड : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन व उनकी पत्नी रूपी सोरेन कोरोना पॉज़िटिव पाये गए हैं। झारखंड में शिबू सोरेन और रूपी सोरेन समेत 955 नये मामले सामने आए हैं।गौरतलब है कि एक बार पहले भी  सोरेन की जांच हुई थी, उस वक्त वे निगेटिव पाये गये थे, लेकिन शुक्रवार देर शाम वे और उनकी पत्नी दोनों पॉजिटिव पाये गए।झारखंड में शुक्रवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में कुल छह कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी। इनमें जमशेदपुर के दो और रांची, बोकारो, देवघर व साहिबगंज के एक-एक संक्रमित शामिल हैं। राज्य में अब तक 297 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।वहीं, राज्य भर में 955 नये संक्रमित मिले हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या 28196 हो गयी है, इनमें से 18372 स्वस्थ हो चुके हैं, फिलहाल राज्य में कुल 9527 एक्टिव केस हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here