रायपुर। धनतेरस में कहीं आप नकली चांदी के सिक्के तो नहीं खरीद रहे। धनतेरस में चांदी सिक्के खरीद रहे हैं तो इन चार तरीकों से इसकी जांच कर लें। धनतेरस में ये थोड़ी सी जानकारी चांदी की असली और नकली होने की पहचान करा देगा।आज धनतेरस है और इस शुभ मौके पर हर कोई चांदी के सिक्के खरीदना पसंद करता है। लेकिन यदि आप चांदी के सिक्के खरीद रहे हैं तो अपनी ओर से भी इसकी जांच परख कर लें।दरअसल ,कारण यह है कि चांदी की एक ऐसी धातु है, जिसमें आसानी से दूसरे मेटल की मिलावट आसानी से की जा सकती है। इसकी शुद्धता की जानकारी हर किसी को नहीं होती। भविष्य में ऐसा न हो कि आपने चांदी के सिक्के खरीदे और जब आप चांदी के सिक्के बेचने जाएं तो कोई कीमत न मिले। इसलिए चांदी के सिक्के खरीदते समय इसकी शुद्धता की जानकारी हर किसी को होनी चाहिए। चांदी की पहचान के लिए कुछ आसान तरीके हैं जिसे हम आजमा कर असली चांदी के सिक्के खरीदें।शुद्ध चांदी काफी नरम होती है, जिसे फाइन सिल्वर कहा जाता है। बाजार में चांदी से बने ऐसे कई उत्पाद है जिसमें चांदी की पतली परत चढ़ी होती है, जो चांदी जैसी लगती है, पर ये इसमें प्योर चांदी नहीं होती। इसमें तांबा, जस्ता और निकल भी मिलाया जाता है और चांदी का लचीला पन खत्म हो जाता है।

जाने ये तरीके क्या हैं?

01. शुद्ध की मुहर

सोने की तरह चांदी की भी हालमार्किंग होती है, जो चांदी में शुद्धता का आधार होता है। चांदी पर उसकी शुद्धता लिखी होती है। उदाहरण के तौर पर 99.9, 95 लिखा होता है। सबसे अच्छी चांदी स्टर्लिंग चांदी होती है। इसमें 92.5 फीसदी चांदी होती है। इस पर 925 की मुहर लगी होत है। सिक्कों में 90 फीसदी तक चांदी रहता है।

02. खनक से पहचान

सिक्के की पहचान उसकी खनक से करें। असली चांदी का सिक्का गिरने पर घंटी बजने जैसी आवाज आती है। वहीं नकली चांदी गिरने पर लोहे की तरह खनकता है। प्राचीन और विक्टोरियन सिक्के गोल व घिसे हुए होते हैं। वहीं नकली सिक्कों के किनारे कोर खुरदुरी रहती है।

03. बर्फ पर रख कर देखें

चांदी में किसी सामान्य धातु की तुलना में अत्यधिक मात्रा में थर्मल कंडक्टिविटी है। बर्फ पर चांदी के सिक्का रखते ही बर्फ तेजी से पिघलने लगता है। यह असली चांदी का सिक्का है।

04. मैग्नेट टेस्ट

चांदी मैग्नेटिक धातु नहीं होती, इस टेस्ट के लिए सामान्य से ज्यादा पावर वाले मैग्नेट से इसकी पहचान करनी होगी। नगली सिल्वर मैग्नेट की ओर अट्रक्ट होगा। वहीं असली चांदी सिल्वर मैग्नेट की ओर अट्रैक्ट नहीं होता।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here