कांग्रेस की स्थापना दिवस पर केक काटा, खुशियां मनाई

बिलासपुर। पार्टी के स्थापना दिवस पर आज कांग्रेसजनों ने केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और आजादी की लड़ाई में कांग्रेस के योगदान को याद किया। कांग्रेसजनों ने कहा कि देश में कुछ लोग जो देश को बांटने का काम कर रहे हैं, कांग्रेस के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। वहीं, भारत जोड़ो यात्रा के तहत सांसद राहुल गांधी देश में पदयात्रा कर रहे हैं। कांग्रेस किसी एक व्यक्ति की पार्टी नहीं है कांग्रेस एक विचारधारा है।

विधायक शैलेश पांडे ने कांग्रेस की स्थापना दिवस पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करते हुए कहा कि भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने के लिए कांग्रेस की स्थापना हुई थी। कांग्रेस ने देश को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद कराया, लोगों ने संघर्ष किया। आजादी दिलाने के लिए सेनानी किसान, मजदूर, शिक्षक,सभी जाति धर्म और सभी वर्ग ने कांग्रेस का साथ दिया। विधायक ने कहा कि देश में जो नफरत फैला रहे हैं उन्हें रोकने के लिए हर व्यक्ति को कांग्रेस से जुड़ना चाहिए और कांग्रेस को मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए। आज कांग्रेस भवन में वार्ड नंबर 16 में हो रहे उपचुनाव को लेकर भी चर्चा हुई और वार्ड के विकास के लिए प्रत्याशी अनिता कश्यप को जीत दिलाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडे ने कांग्रेस के इतिहास तथा आजादी की लड़ाई में योगदान को याद किया। महापौर रामशरण यादव, सैयद जफर अली, राकेश शर्मा ,सीमा धितेश, शिल्पी तिवारी आदि ने भी विचार रखे। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन विनोद साहू अरविंद शुक्ला आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here