Home अपडेट महेन्द्र कर्मा ने अपना पूरा जीवन बस्तर के विकास और आदिवासियों के...

महेन्द्र कर्मा ने अपना पूरा जीवन बस्तर के विकास और आदिवासियों के उत्थान के लिये समर्पित किया- यादव

कांग्रेस नेता महेन्द्र कर्मा की जयंती मनाने के लिये उपस्थित कांग्रेसजन।

बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने 5 अगस्त को कांग्रेस भवन में पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री व नेता प्रतिपक्ष महेन्द्र कर्मा को उनकी जयंती पर याद किया।

इस मौके पर महापौर रामशरण यादव ने कहा कि वे बस्तर के विकास व आदिवासियों के उत्थान के लिये समर्पित रहे। नक्सल समस्या आदिवासी समाज के विकास में बड़ी बाधा रही है। उन्होंने ‘सलवा जुड़ूम’ आंदोलन चलाकर नक्सलियों की नाक में दम किया, जिसके कारण कर्मा उनकी जान के दुश्मन हो गये और 25 मई 2013 को परिवर्तन यात्रा में हुए नक्सली हमले में शहीद हो गये।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रविन्द्र सिंह ने भी विचार रखे।

कार्यक्रम में डॉ बद्री जायसवाल,गणेश रजक,तरु तिवारी,सन्दीप यादव,नसीम खान,रशीद बक्श,विक्की नाँवनी,विद्या शंकर यादव, भूषण यादव,टमेश यादव आदि उपस्थित थे।

NO COMMENTS