गीत, संगीत, सामाजिक, व्यापारिक, मजदूर संगठन, खेल संगठन के साथियों के बीच मना जन्मदिन

बिलासपुर। पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव का जन्मदिन 26 अप्रैल को सादगी के साथ मनाया गया।
उनको बधाई देने राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन के लोग, व्यापारिक, खेलकूद की हस्तियों के सहित संगीत, गीत क्षेत्र के लोग पहुंचे। सभी ने अपने-अपने ढंग से बधाई दी। कलाकारों व भजन गायकों ने गीत-संगीत प्रस्तुत कर शुभकामनाएं दीं।

बधाई देने के लिए पहुंचने वालों में विधायक एवं संसदीय सचिव रश्मि सिंह, अपेक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, महापौर रामशरण यादव, सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, अरपा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभय नारायण राय, सदस्य नरेन्द्र बोलर, महेश दुबे, आशा पाण्डेय, युवा कांग्रेस अध्यक्ष जयकिशन राजू यादव, शहर अध्यक्ष असलम शेरू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण सीमा घृतेश, शहर अध्यक्ष पिंकी निर्मल बत्रा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी, मुंगेली जिला अध्यक्ष सागर सिंह बैस, मुंगेली जिला पंचायत उपाध्यक्ष संचित बेनर्जी, सदस्य वसीउल्ला खान, अम्बालिका साहू, संजय जायसवाल, अरविंद वैष्णव, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष चंद्रशेखर बाजपेयी, हमाल मजदूर संगठन वेयरहाउस अध्यक्ष इकबाल हक, दुलारे भाई सहित उनके सैकड़ों साथी, अधिवक्ता संघ जिला अध्यक्ष लक्की यादव एवं उनके साथी, बैंड बाजा संघ अध्यक्ष नासीर खान, प्रदीप राजगीर, अजय कुलपहाड़ी पूरे साथियों सहित ब्लाक अध्यक्ष विनोद साहू, अरविंद शुक्ला, जावेद मेमन, कांग्रेस नेता अकबर खान, सिद्धांशु मिश्रा, रतनपुर के आनंद जायसवाल, सुभाष अग्रवाल, दामोदर क्षत्रिय, तखतपुर से संजू मक्कड़, शिवबालक कौशिक, बिल्हा मंडी अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, कोटा मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला, पेण्ड्रा जनपद उपाध्यक्ष पंकज तिवारी, मस्तूरी मंडी उपाध्यक्ष संतोष दुबे, जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव, मीनू सुमंत यादव, राहुल सोनवानी, अंकित गौराहा, संदीप यादव, तिफरा के लक्ष्मीनाथ साहू, सिरगिट्टी से पवन साहू शामिल थे।

सबसे आकर्षक रूप से बधाई देने जूना बिलासपुर एथेलेटिक्स एवं स्केटिंग के बच्चे अपनी ड्रेस में पहुंचे थे। सभी बच्चे बहुत आकर्षक लग रहे थे।

शहर के गणमान्य डॉक्टर, सी.ए. एसोसिएशन, हॉटल एसोसिएशन, क्रेड़ाई, समस्त पार्षद, एल्डरमेन, वहीं हवाई सेवा संघर्ष समिति सभी साथी सुदीप श्रीवास्तव के संयोजन में पहुंचे।

जन्मदिन का आकर्षण टीम अटल के युवा साथियों के द्वारा 55 वर्ष पूर्ण होने पर 55 केक काटे गए। लड्डू से तौला गया, केक और लड्डू मजदूर साथियों एवं बच्चों के बीच बांटा गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित दुबे, अमितेश राय, संतोष गर्ग, दीपक कौशिक, रिजवान, समीर अहमद, बद्री यादव, अनिल गुलहरे, धर्मेश शर्मा, देवेन्द्र सिंह बाटू, नसीम खान, पार्षद अब्दुल खान, करूणा शुक्ला, अजय यादव, प्रियंका यादव, सांई भास्कर, भास्कर यादव, सुभाष ठाकुर, श्याम लालचंदानी, अखिलेश गुप्ता, छोटू यादव, पूनम तिवारी सहित सभी लोग सक्रिय रहे। अटल श्रीवास्तव ने सबसे पहले मां महामाया के दर्शन किया, फिर दिन भर अपने बंगले में लोगों से मिले। रायपुर से मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, पर्यटन मंत्री, विधि मंत्री, विधायक एवं कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी दूरभाष पर शुभकामनायें प्रेषित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here