तखतपुर। गांधीजी हमारे जीवन मे हर समय प्रासंगिक है। गांधी जी के सपनो का भारत बनाने के लिए मोदी जी के नेतृत्व में गांधीजी की विचारधारा को आत्मसात करते हुए कार्य करना होगा। गांधी संकल्प यात्रा के दौरान सांसद अरुण साव ने कार्यकार्यताओ से यह बात कही।

भजपा द्वारा आज तखतपुर नगर में गांधी संकल्प यात्रा राष्ट्रीय महिला आयोग की  सलाहकार सदस्य हर्षिता पांडेय के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा में सांसद अरुण साव उपस्थित रहे।

गांधी संकल्प यात्रा पांडेय बाड़ा से निकल कर गांधी प्रतिमा पर पहुंची। यहां पर कार्यकर्ताओ ने गांधीजी की प्रतिमा पर मालार्पण कर यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। गांधी संकल्प यात्रा का शुभारंभ करते हुए हर्षिता पांडेय ने कहा कि हमें महात्मा गाँधी के आदर्शों पर चलकर लक्ष्य को हासिल करना है गांधी जी के बताए मार्ग पर चलते हुए केंद्र सरकार ने अनेक लोक कल्याण कारी योजनाएं बनाई  है जिनका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है।

गांधी संकल्प यात्रा नगर के सभी मुख्यमार्ग होते हुए  वार्ड एक कैलाश नगर टीकरी पारा आजाद नगर, मिशन कम्पाउंड,महामाया चौक, पाठक पारा गुप्ता मोहल्ला, पटवा पारा होलिका चौक होते हुये परमेश्वरी आंगन पहुंची। यहां मंडल अध्यक्ष त्रेतानाथ पांडेय ने कार्यकार्यताओ का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here