Home अपडेट कांग्रेस सरकार की विफलताओं पर भाजपा का घर-घर संवाद अभियान 14 जून...

कांग्रेस सरकार की विफलताओं पर भाजपा का घर-घर संवाद अभियान 14 जून से, अमर करेंगे शुरूआत

कांग्रेस सरकार के विरुद्ध आंदोलन की तैेयारी के लिये भाजपा की बैठक।

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार के प्रदेश में ढाई साल पूरा होने पर 14 जून से राज्य सरकार की विफलताओं को जनता के बीच ले जाने के लिए घर-घर संवाद अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

इसकी तैयारी को लेकर आज भाजपा दक्षिण मंडल के पदाधिकारियों की बैठक जिला भाजपा के उपाध्यक्ष पूर्व महापौर किशोर राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरजीत सिंह दुआ, वीरेंद्र केशरवानी, जुगल अग्रवाल, मंडल प्रभारी मनीष अग्रवाल व अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में ज्ञानम पैलेस सरजू बगीचा में हुई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि महज ढाई साल में कांग्रेस सरकार की विफलता जनता के सामने उजागर हो गई है। सत्ता में आने के बाद उसने वायदों को डस्टबिन में डाल दिया है। शराबबंदी, बेरोजगारी भत्ता, युवाओं को रोजगार और किसानों के साथ अऩेक वायदे किए गए थे जो आज तक पूरे नहीं हुए, जिससे प्रदेश का हर वर्ग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

14 जून को उक्त अभियान की शुरुआत पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के आतिथ्य में वार्ड क्रमांक 15 के शक्ति केंद्र से की जायेगी। इसी तरह नारायण गोस्वामी, रामदेव कुमावत, महेश चंद्रिकापुरे व अन्य नेता 17 जून तक अलग-अलग वार्डों में अभियान चलाएंगे।

NO COMMENTS