छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस तेजी  से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी लगातार इजाफा हो रहा है।स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने मेडिकल बुलेटिन (Medical Bulletin) जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। आज 2011 मामलों की पुष्टि हुई है।वहीं, आज 2325 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है और 5 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है। मिले कुल 2011 मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 174591 हो गई है।इनमें से 148899 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 23899  लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है।प्रदेश में 1793 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।

 

  

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here