Home अपडेट असम में दो मार्च से डटे हैं कांग्रेस कार्यकर्ता, बघेल ने की...

असम में दो मार्च से डटे हैं कांग्रेस कार्यकर्ता, बघेल ने की हौसला आफजाई

असम में बिलासपुर के कांग्रेसजन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ।

बिलासपुर। असम विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिये छत्तीसगढ़ से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीम डटी हुई है। बीते 2 मार्च से गई तैयब हुसैन, निर्मल मानिकपुरी के नेतृत्व में गई टीम जारीरोड विधानसभा में बूथ व सेक्टर स्तर पर काम कर रही है। इन कार्यकर्ताओं को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि पहले चरण का चुनाव 27 मार्च को होगा। यहां से कार्यकर्ता दूसरे तीसरे चरण वाले क्षेत्रों में शिफ्ट किये जायेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस कार्यकर्ताओं ने गुवाहाटी में मुलाकात की और 22 दिनों के कामकाज की जानाकारी दी। बघेल ने उनका हौसला बढ़ाते हुए उन्हें बधाई दी। उक्त जानकारी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने दी।

NO COMMENTS