Home अपडेट मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में कांग्रेस की ब्लॉक...

मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में कांग्रेस की ब्लॉक इकाईयों ने दिया धरना

सत्यम चौक पर केन्द्र सरकार के ख़िलाफ कांग्रेस का धरना।

बिलासपुर। मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के ख़िलाफ़ कांग्रेस ने आज चौक चौक चौराहों पर धरना दिया। सत्यम चौक पर ब्लॉक इकाई तीन का धरना कार्यक्रम हुआ जिसमें कांग्रेस पदाधिकारी, युवक कांग्रेस नेता, पार्षद तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता बैजनाथ चंद्राकर ने कहा कि केन्द्र की आर्थिक नीति विफल है। नोटबंदी, जीएसटी तथा सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण के कारण देश की आर्थिक स्थिति डगमगा गई है। व्यापार और उद्योग धंधे चौपट हैं जिसका परिणाम आर्थिक मंदी के रूप में भुगतना पड़ रहा है।

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि देश के वित्त मंत्री को छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की नीतियों का अध्ययन करना चाहिए। पूरे देश में मंदी है पर छत्तीसगढ़ में नहीं। आम जनता की जरूरत की चीजों की महंगाई आसमान छू रही है। डीजल-पेट्रोल के दामों पर सरकार का नियंत्रण नहीं है। हमसे अच्छी आर्थिक स्थिति बांगलादेश और श्रीलंका की है। शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, प्रदेश सचिव महेश दुबे, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश बाजपेयी, अभय नारायण राय, सैयद जफर अली, संजय सिंह राजपूत, पार्षद शहजादी कुरैशी, शेख नजरूद्दीन, चंद्र प्रदीप बाजपेयी आदि ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम  पंचराम सूर्यवंशी, सीमा पांडेय, देवेन्द्र सिंह बाटू, मो. जस्सास, शिवा नायडू, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष तैयब हुसैन ने किया तथा आभार प्रदर्शन जावेद मेमन ने किया।

विनोद साहू के नेतृत्व में महामाया चौक सरकंडा में धरना प्रदर्शन किया गया, जिसमें राजेश पांडेयष शिवा पांडेय, ऋषि पांडेय, आशा सिंह, रीता मजूमदार, तृप्ति चंदा आदि उपस्थित थे। रेलवे स्टेशन चौक कमें अजय यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन हुआ।

कांग्रेस ने यह धरना प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर किया।

 

 

 

NO COMMENTS