Home अपडेट ताबूत में रखकर कब्रिस्तान में दफना दिये गये थे पालतू कुत्ते, इंसानी...

ताबूत में रखकर कब्रिस्तान में दफना दिये गये थे पालतू कुत्ते, इंसानी शव की आशंका से मचा हड़कंप

कब्रिस्तान में दफन किये गये कुत्ते।

तखतपुर। (टेकचंद कारड़ा) मसीही समाज के कब्रिस्तान में मिले दो कब्र इंसानों के नहीं बल्कि दो पालतू कुत्तों के थे। अज्ञात शव दफनाये जाने को लेकर नगर में घंटों हड़कंप मचा रहा। पुलिस व क्रिश्चियन समाज के लोगों ने कुत्तों का शव मिलने पर राहत की सांस ली।  

थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि आज क्रिश्चियन समाज के कब्रगाह में दो कब्र होने की सूचना मिली थी। इसका पता तब चला जब आजादपारा में एक व्यक्ति के निधन होने पर लोग वहां एकत्र हुए। किसी अनहोनी की आशंका से पुलिस को खबर की गई। जांच पड़ताल से मालूम हुआ कि ये शव कुत्तों के हैं। तखतपुर के ही मनोज लिंकन और मार्शल लिंकन के दो पालतू कुत्तों गुनू और मिक्कू की एक साथ मौत हो गई थी। उन्होंने 6-7 सालों से इसे पाल रखा था। इन दोनों कुत्तों से उनको काफी लगाव था और परिवार के सदस्य की तरह उनकी देखभाल करते थे। मौत के बाद उन्होंने ताबूत में दोनों के शवों को रखकर कब्रिस्तान में दफना दिया। मनोज व मार्शल लिंकन ने कहा कि यदि कब्रिस्तान में दफनाने से समाज को आपत्ति है तो वे इन्हें निकालकर कहीं और दफनाने के लिये तैयार हैं।

 

NO COMMENTS