Home अपडेट डॉ.रेणु जोगी होंगी मुख्यमंत्री के लिये अगले चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़...

डॉ.रेणु जोगी होंगी मुख्यमंत्री के लिये अगले चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का चेहरा

डॉ. रेणु जोगी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी की पत्नी और कोटा से विधायक डॉ. रेणु जोगी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की ओर से अगले मुख्यमंत्री का चेहरा होंगी। इसकी घोषणा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने आज पत्रकारों से बात करते हुए की।

उन्होंने चुनाव से पहले 29 अप्रैल 2022 को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में महारैली निकालने की घोषणा भी की। इसमें देशभर के गैर भाजपा और गैर कांग्रेसी दलों के राष्ट्रीय नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। पार्टी द्वारा अगले महीने से सदस्यता अभियान शुरू किया जा रहा है। इस दौरान छात्र संघ, युवा मोर्चा इकाई के कार्यकर्ता कॉलेजों में हेल्प डेस्क लगाएंगे तथा खेतों में बुवाई निंदाई और रोपा में श्रमदान करेंगे। अगस्त सितंबर महीने में जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण होगा। अक्टूबर-नवंबर में छत्तीसगढ़ अधिकार यात्रा निकाली जाएगी जिसमें कांग्रेस और भाजपा को घेरने की कोशिश होगी। जनवरी और फरवरी 2022 में नौकरी देने की मांग को लेकर सभी सरकारी कार्यालयों उद्योग व्यवसायों के सामने घेराव और तालाबंदी आंदोलन किया जाएगा। फरवरी 2022 में शराब दुकानों के सामने घेराव किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर गिरफ्तारी दी जाएगी।

NO COMMENTS